फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   16 साल से फरार वारंटी को रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

16 साल से फरार वारंटी को रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
16 साल से फरार वारंटी को रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
उरई। पिछले 16 साल से फरार वारंटी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। वह चोरी के मामले में जमानत मिलने के बाद तारीख पर नहीं आ रहा था। इस पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए 15 दिसंबर तक वारंटी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। इस पर जीआरपी ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष ब्रजमोहन सैनी ने बताया कि जीआरपी दारोगा जयलाल हमराही अमरजीत के साथ गश्त पर थे। तभी प्लेटफार्म नंबर एक स्थित बुकिंग हाल से रमेश पुत्र ननकौनू राठौर निवासी मोहल्ला कंचननगर शुक्लागंज जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास वर्ष 2002 में चोरी का माल बरामद हुआ था। उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद से वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तारीखों पर न आने पर सीजेएम गुलाम मुस्तफा ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर जीआरपी को 15 दिसंबर तक कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह आरोपी जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed