फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   न्याय न मिला तो आत्महत्या करने को होगी विवश

न्याय न मिला तो आत्महत्या करने को होगी विवश

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
न्याय न मिला तो आत्महत्या करने को होगी विवश
गश्त पर निकली पुलिस टीम ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

- अयाना थानाक्षेत्र की पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
- ग्रामीणों के आने पर शराबी दरोगा व सिपाही भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अयाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शराब के नशे में धुत दरोगा व सिपाहियों ने उसके घर के बाहर छेड़छाड़ की और एक घंटे के लिए साथ चलने को कहा। युवती ने घर पर किसी के न होने का बात कही तो ये लोग वहीं पर उससे छेड़खानी करने लगे। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। गांव वालों को आता देखकर दरोगा व सिपाही जीप से भाग निकले। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को शिकायत पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उसने इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या की भी धमकी दी है। वहीं, एसपी ने घटना की जांच के लिए अयाना थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई का उन्होंने आश्वासन दिया।

अयाना थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि उसे घर में अकेला देखकर दरोगा व सिपाहियों ने छेड़छाड़ की। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि वो अपने बुजुर्ग पिता के साथ घर पर रहती है। बृहस्पतिवार की रात थाने की पुलिस जीप गश्त पर थी। अचानक जीप उसके दरवाजे पर आकर रुकी और उससे शराब के नशे में दरोगा व सिपाही उतरे। जीप से निकल उसके घर घुसते ही दरोगा उससे बोला ये टटिया (बांस का टट्टर) क्यों लगा रखा है। ये कहते हुए वो टटिया हटाने लगा। इस पर पीड़िता ने पूछा की क्या बात है, पापा रिश्तेदारी में गए हुए हैं, वो घर में अकेली है। तभी दरोगा और उसके साथ मौजूद सिपाहियों ने उसे बलपूर्वक दीवार से दबा लिया और छेड़छाड़ करने लगे। इस पर उसने चिल्लाया शुरू कर दिया। इस पर शराब के नशे में धुत दरोगा ने उससे एक घंटे के लिए साथ चलने को कहा। पीड़िता ने बताया कि सभी पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत थे। उधर,शोरगुल सुनकर ग्रामीण एकत्रित होने लगे। ग्रामीणों को आता देख सभी पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि यदि उसे न्याय न मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। उधर, एसपी नागेश्वर सिंह ने बताया कि अयाना थानाध्यक्ष सुमेंद्र सिंह को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed