फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला ने कुएं में कूद की आत्महत्या

महिला ने कुएं में कूद की आत्महत्या

Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिला ने कुएं में कूद की आत्महत्या
कदौरा। पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने घर के बाहर कुएं में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पहुंचे महिला के भाई ने अपने बहनोई पर बहन से मारपीट कर उसे कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कदौरा के समसी निवासी अशोक अहिरवार का पत्नी अनीता से किसी बात को लेकर सोमवार रात 10 बजे झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद अनीता घर के बाहर कुएं में कूद गई। उसके पति ने शोर मचाया, जिससे गांव के लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे महिला के भाई संजय ने बताया कि उसका बहनोई शराब का लती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अक्सर 50 हजार रुपये की मांग कर उसकी बहन से मारपीट करता था। उसने बहनोई पर आरोप लगाया कि मारपीट कर उसकी बहन को कुएं में फेंक दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। बहन की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी।

उसके दो पुत्र आवेश कुमार व सागर बाबू हैं। बहनोई ट्रक चालक है। आरोप के आधार पर पुलिस ने अशोक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने पति को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed