फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला को बेहोश कर जेवर लेकर भागे बाइक सवार लुटेरे

महिला को बेहोश कर जेवर लेकर भागे बाइक सवार लुटेरे

Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला को बेहोश कर जेवर लेकर भागे बाइक सवार लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद (औरैया)। सोने चांदी के जेवर गिरवी रखने सुनार के यहां जा रही एक महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने धोखे सेे बेहोश कर उसके सारे जेवर लेकर भाग गए। होश आने पर महिला के जोर-जोर से रोने पर जब लोगों नेपूछा तो पीड़िता ने आपबीती बताई। सूचना पर पहुंची चीता पुलिस महिला को थाने ले गई। जहां उसने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के पाता गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ममता देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर से सोने-चांदी के जेवर झोले में रखकर फफूंद बाजार में सुनार के यहां गिरवी रखने जा रही थी। वह बस से फ फूं द के बाईपास पाता चौराहे पर उतरी और बाजार के लिए पैदल जा रही थी। जैसे ही वह नाला की पुलिया के पास पहुंची तभी काली पल्सर बाइक पर सवार दो लोग उसके पास आए और उसे रोक कर उसके चेहरे पर रुमाल घुमा दिया। रुमाल घुमाते ही वह बेहोश हो गई। तभी बाइक सवारों ने उसके हाथों से जेवर का झोला लेकर भाग गए । कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो वह जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगी। इसी दौरान वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब उसकी बात सुनी तो पुलिस को सूचना दे दी । चीता पुलिस पीड़ित महिला को थाने ले गई। महिला ने बताया की झोले में चांदी की तोड़ियां, सोने का बाला, दो मंगल सूत्र थे। बताया कि मेरे पति को रुपयों की जरूरत थी। जिसके लिए वह जेवर गिरवी रखने जा रही थी। वह मेले में दुकान लगाते हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामला ठगी का मालूम हो रहा है। महिला के बताए हुलिया के अनुसार बाइक सवारों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन


- महिला को बेहोश कर जेवर लेकर भागे बाइक सवार लुटेरे
- सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखने जा रही थी महिला





































































































































































































































































































































फोटो24एयूआरपी 25- पुलिस को घटना कीजानकारी देती पीड़ित महिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed