{"_id":"5b8ad71742c7924633078522","slug":"51535825687-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोचा, चार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोचा, चार फरार
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। खेत में रखे ट्रांसफार्मर को चोरी कर ऑटो में रखकर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और पीटने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले किया। घेराबंदी के दौरान चार युवक फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए युवक से उसके साथियों का पता लगा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा का खेत अकोढ़ी दुबे मौजे में ही सड़क किनारे स्थित है। उनके खेत में नलकूप लगा है, जिसको चलाने के लिए ट्रांसफार्मर भी रखा है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने नलकूप चलाने के लिए रखे ट्रांसफार्मर को उतार लिया और फिर ट्रांसफार्मर का तेल भी निकाल दिया।
इसके बाद वे लोग साथ लाए ऑटो में रखकर ट्रांसफार्मर ले जा रहे थे। क्योंकि कुछ देर पहले गांव की लाइट चली गई थी इसलिए कुछ युवक गांव के बाहर लगे बिजली के तार ठीक कर रहे थे। जब उन्होंने खेत से आटो को निकलते हुए देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और चारों तरफ से आटो को घेर लिया। जब आटो में झांककर देखा गया तो उसमें ट्रांसफार्मर रखा था।
विज्ञापन
इसी दौरान मौका पाकर चार युवक आटो से उतरकर भाग निकले, लेकिन आटो चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आटो चालक को पीटने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आटो समेत युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की। पुलिस पकड़े गए ऑटो चालक हसीन खान निवासी बघौरा उरई से उसके साथियों का पता लगा रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही मौके से मिली बाइक व ऑटो का भी पता लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, चार फरार, बसपा नेता के खेत में रखा था ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो