फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मारकर छत से फेंका

रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मारकर छत से फेंका

Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी मारकर छत से फेंका
कदौरा। पुरानी रंजिश में ननिहाल आए युवक को पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी मारकर छत से नीचे फेंक दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के मामा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि मामला आशनाई का समझ में आ रहा है। जल्द ही मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी निवासी दयाशंकर पुत्र गंगादीन ने बताया कि उसका भांजा राहुल (19) पुत्र भगवानदीन निवासी मुरार खेड़ा उरई 26 अगस्त को ननिहाल आया था। आरोप है कि सोमवार की देर शाम जब राहुल खाना खाकर छत पर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


तभी गांव में ही रहने वाले चचेरे भाई विजय व रामलखन पड़ोस की छत से उसकी छत पर आ गए और राहुल पर कुल्हाड़ी व हंसिया से हमला कर दिया। छत पर चीख पुकार सुनकर जब तक हम लोग दौड़कर ऊपर पहुंचे तो हमलावरों ने राहुल को छत से नीचे पड़ोसी शिव मंगल के घर के आंगन में फेंक दिया और भाग निकले। तब तक आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को लहूलुहान हालत में कदौरा सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो राहुल अक्सर अपने ननिहाल आता था और एक माह पूर्व भी किसी युवती के कारण उसका विवाद भी हुआ था। फिलहाल राहुल की गर्दन और अंगुलियों में गहरे जख्म है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना से गांव में भय व्याप्त है और ग्रामीण भी कुछ बोलने में कतरा रहे है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

कदौरा के भेड़ी गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed