फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डाक कर्मी से मिलकर धोखाधड़ी से निकाल लिए दो लाख

डाक कर्मी से मिलकर धोखाधड़ी से निकाल लिए दो लाख

Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
डाक कर्मी से मिलकर धोखाधड़ी से निकाल लिए दो लाख

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। डाककर्मी से मिलकर कुछ लोगों ने एक युवक के डाक घर के खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब पता चला तो उसने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने डाककर्मी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

नरायनपुर निवासी रामदास गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका एक बचत खाता डाकघर औरैया में है। नरायनपुर निवासी दिलीप कुमार, आदित्य कुमार ने डाककर्मी से मिलकर खाते में जमा करीब दो लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


जब पता चला तो उसने जानकारी की। डाकखाने में भी उसे पूरी जानकारी नहीं दी गई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर डाककर्मी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पीड़ित ने डाककर्मी समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed