{"_id":"59ee33ec4f1c1bb6678b7149","slug":"31508783084-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए भिड़े बेटे, मां ने कुएं में छलांग लगा दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए भिड़े बेटे, मां ने कुएं में छलांग लगा दे दी जान
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा। बेटों को जमीन के बंटवारे के लिए झगड़ते देख व्यथित मां ने कुएं में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामपुरा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला घरेलू कलह का है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
रामपुरा के जगम्मनपुर गांव निवासी मीरा देवी (55) पत्नी सीताराम के घर में सोमवार की सुबह बंटवारे को लेकर कलह होने लगी। मीरा के चारों बेटे जमीन के बंटवारे के लिए आपस में झगड़ा कर रहे थे। मीरा बार-बार बेटों को समझा रही थी, लेकिन कोई उसकी बात सुन नहीं रहा था।
जब बेटों के बीच हाथापाई होने लगी तो आवेश में आकर मीरा घर के पास बने कुएं में कूद गई। उसको कुएं में कूदता देखकर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके बेटे दौड़ कर आए। पानी में मीरा को छटपटाता देख कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए।
विज्ञापन
फिर किसी तरह मीरा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं। मीरा की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार का कहना है कि मामला घरेलू कलह का है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बेटों पर हो सकती है कार्रवाई
पुलिस की मानें तो चारों बेटों के विवाद के कारण ही मां ने कुएं में छलांग गई ती। यदि मीरा की ओर से किसी ने भी कोई तहरीर दी तो उसके बेटों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मामला दर्ज किया जा सकता है।
दस बीघा जमीन ने छीनी मां
मां मीरा की मौत के बाद बेटों को भी अफसोस हो रहा था, क्योंकि मात्र 10 बीघा जमीन का ही चारों भाइयों के बीच बंटवारा होना था। उसी हिस्से के कारण उनकी मां उनसे हमेशा के लिए दूर चली गई थी।
-रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो