फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़ा, मंदिर के बाबा ने दी सूचना

बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़ा, मंदिर के बाबा ने दी सूचना

Fri, 11 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़ा, मंदिर के बाबा ने दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। कंचौसी क्षेत्र के ग्राम जमौली में तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़ दिया। जमौली स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में भी गेट खुलवाने का प्रयास किया। बाबा ने गेट न खोलकर यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस आता देख बदमाश भाग गए।

गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवक जमौली स्थित स्कूल का ताला तोड़कर दाखिल हुए। इसके बाद जमौली स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के गेट को धक्का मारने लगे। मंदिर के बाबा ने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी। यूपी 100 की दो टीमें एवं इसके बाद थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इधर, बताते हैं कि इस घटना से लगभग दो घंटे पहले प्लास्टिक सिटी के पास एक लोडर के ड्राइवर से 800 रुपये एवं गाड़ी की स्टेपनी छीन ले जाने का भी मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा का कहना है कि स्कूल और मंदिर में ले जाने के लिए कुछ भी नहीं था। सबके सामने चेक किया गया स्कूल की अलमारी का ताला बंद था। लोडर की स्टेपनी एवं रुपये लूटने की घटना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पुलिस आता देख बदमाश भाग गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed