फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फरीदाबाद से जालौन के लिए निकला युवक जहरखुरानी का शिकार

फरीदाबाद से जालौन के लिए निकला युवक जहरखुरानी का शिकार

Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद से जालौन के लिए निकला युवक जहरखुरानी का शिकार
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र मेें रोडवेज डिपो के पास स्थित इटावा जिला सहकारी बैंक के सामने शनिवार को सुबह एक सवारी को बेहोशी की हालत में रोडवेज बस कर्मियों ने उतारकर लिटा दिया और बस लेकर चले गए। युवक के बेहोशी की हालत में पड़े होने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच युवक की जेब में पड़े मोबाइल पर घंटी बजी। लोगों ने फोन को रिसीव किया तो पता चला कि युवक फरीदाबाद से अपने बीमार बच्चे को देखने जालौन जा रहा था। उसके पास दस हजार रुपये भी थ, जो जेब में नहीं मिले। जानकारी मिलते ही जालौन से परिजन उसे लेने को औरैया पहुंचे और युवक को साथ ले गए।
विज्ञापन



जालौन जिले के ग्राम ओरेखी निवासी राजकुमार पुत्र हरकिशुन फरीदाबाद में कुल्फी बेचकर गुजारा करता है। शुक्रवार की रात वह एक बैग लेकर किसी रोडवेज डिपो की बस से जालौन जाने के लिए औरैया के लिए निकला था। शनिवार की सुबह वह इटावा सहकारी बैंक के सामने प्रदीप पुरवार की लोहे की दुकान के बाहर बेहोशी की हालत में लेटा मिला। इसी बीच युवक को बेहोश देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जेब में पड़े मोबाइल पर किसी का फोन आया तो लोगों ने रिसीव कर बात की। जिस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम भी राजकुमार बताया। इस पर उसे जानकारी दी गई कि जिस व्यक्ति को फोन किया है वह बेहोशी की हालत में है। तभी फोन करने वाले युवक राजकुमार ने बताया कि वह उसके रिश्तेदारी में चाचा लगते हैं।
विज्ञापन



यह फरीदाबाद में कुल्फी बेचने का काम करते हैं। इनके बच्चे की तबियत खराब हो गई है। इस कारण से वह जालौन जिले के ग्राम ओरेखी जाने के लिए रोडवेज बस से निकले थे। बताया कि फरीदाबाद से चलते समय चाचा राजकुमार 10 हजार रुपये लेकर निकले थे। लगभग एक घंटे के बाद जब राजकुमार को कुछ होश आया तो उसने बताया कि फरीदाबाद से चलने के बाद रास्ते में जहां किसी होटल पर सभी बसें रुकती हैं वहीं उसके साथ बैठे एक युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। इसके बाद से उसे कुछ भी याद नहीं। बाद में भतीजे राजकुमार ने फोन से ग्राम ओरेखी फोन कर परिजनों को जानकारी दी। जिस पर दोपहर में पहुंचे परिजन उसे अपने साथ लिवा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed