फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिलाओं को मारपीट कर जेवरात छीने

महिलाओं को मारपीट कर जेवरात छीने

Wed, 16 Jan 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को मारपीट कर जेवरात छीने
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कालोनी में सोमवार की देर रात तेज ध्वनि में गाने बजा रहे लोगों को साउंड धीमा करने की बात कहने पर दबंग युवकों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके जेवरात छीन लिए। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित प्रियंका देवी पत्नी अमित कुमार व कंचन पांडेय पत्नी बल्लू पांडेय निवासी कांशीराम कालोनी ने बताया कि सोमवार की देर शाम वे लोग अपनी कालोनी में घर के बाहर बैठी थीं। तभी वहां किराए पर रह रहे लोगों के साथ बाहर से आए कुछ युवक भी आ गए। उन लोगों ने वहां तेज आवाज में गाने बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि जब उन लोगों ने आवाज कम करने के लिए कहा तो वे युवक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान दबंग युवकों ने उनके गले से सोने की जंजीर व मटर माला तोड़ ली। इस मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि महिलाओं की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसमें मौके पर जाकर पता किया तो मामला आपसी विवाद का था। चेन आदि लूट ले जाने की बात नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कांशीराम कालोनी में युवकों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed