फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ईवीएम पर वोट करते सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

ईवीएम पर वोट करते सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Tue, 30 Apr 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम पर वोट करते सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
औरैया। कुछ लोगों ने ईवीएम पर वोट डालते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने चुनाव की गोपनीयता भंग करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा लापरवाही बरते जाने पर एसपी ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



बूथ के अंदर किसी को भी मोबाइल न ले जा पाने की सख्त ताकीद थी। पोलिंग बूथ के अंदर मतदान करने के दौरान मतदाता ने मोबाइल से ईवीएम पर बटन दबने के दौरान प्रत्याशी के नाम व फोटो के सामने जल रही लाल बत्ती की फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल कर दी। दो और लोगों ने भी ऐसा ही किया। एसपी हरीश चंदर ने निर्वाचन आयोग के आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्तियों की तलाश कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कोतवाली पुलिस को आदेश जारी किए। एसपी हरीश चंदर ने बताया कि फेसबुक पर 247 जैतपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान जितेंद्र यादव, 248 जैतापुर इंग्लिश मीडियम स्कूल में अभिषेक प्रधान व हिमांशु गुप्ता संस्कृत विद्यालय द्वारा बूथ के अंदर की फोटो वायरल करने की जानकारी मिली है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व गोपनीयता भंग करना है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए गए हैं। साथ ही संबंधित बूथों पर तैनात कर्मियों को जिन्हें बूथ के अंदर किसी को भी मोबाइल न ले जाने दिए के निर्देश दिए गए थे, उनकी लापरवाही भी सामने आई है। इसमें उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दो और लोगों ने बूथ के अंदर मोबाइल ले जाकर मतदान करने के दौरान खुद की फोटो फेसबुक पर वायरल की। इसमें एसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम टडैया निवासी युवक पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना या किसी के द्वारा शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिधूना निवासी एक युवक द्वारा भी इसी तरह की फोटो फेसबुक पर वायरल की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि वह जानकारी कर रहे हैं। पता लगते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed