फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वृद्धा हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

वृद्धा हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Wed, 08 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंची पुलिस
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र में एक पखवारे पूर्व वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से एक सराफा कारोबार से जुड़ा है। साथी को उठाने पर सराफा एसोसिएशन के पदाथिकारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला विधीचंद्र निवासी आशा देवी (55) पत्नी स्व भगवानदास की 21 जुलाई की रात घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने आशा देवी को पहले पीटा फिर उन्हीं की साड़ी से फंदा बनाकर गला घोंटकर मार डाला। हत्यारे बाद में अलमारी में रखे जेवर और नगदी पार कर घर के अंदर के दरवाजे का ताला लगाकर भाग गए थे।
विज्ञापन


यह मामला कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बीते दिनों पुलिस ने सदर बाजार होमगंज स्थित सराफा बाजार से युवक समेत दो को उठाया है। सराफा कारोबारी को हिरासत में लिए जाने पर सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष लालू वर्मा, महामंत्री कांत शुक्ला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले कि निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए बैठाया है। काफी क्लू मिल रहे हैं। उम्मीद है कि एक दो दिन में खुलासा कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed