फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगा जान देने का किया प्रयास

गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगा जान देने का किया प्रयास

Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगा जान देने का किया प्रयास
युवक ने जाने देने का किया प्रयास
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निगड़ा में एक युवक ने गृह कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे ग्राम निगड़ा निवासी अंकित (36) का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोपहर अंकित ने कमरे में गले में फंदा लगाकर खूंटी से लटक कर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन अंकित को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो
बाइकों की भिड़ंत दो युवक घायल
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर सुबह लगभग 10 बजेे बाइकों की भिडंत में मोहल्ला रुहाई निवासी सुशील कुमार (45) व खानपुर निवासी जकीरे (36) घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन


पत्नी से हुए विवाद नशेबाज ने जहर खाया
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी निवासी दीपू पुत्र रामलखन पांडेय नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। पत्नी ने शराब पीने की बात पर उसे फटकारा। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed