{"_id":"5aa40a034f1c1ba3238b46f3","slug":"181520699907-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर मां बेटी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर मां बेटी को लूटा
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। बीच रास्ते कार खराब होने पर पीछे से आए दूसरी कार सवारों ने मां-बेटी को लिफ्ट देकर इटावा तक छोड़ने का वादा किया। रास्ते में सूनसान स्थान देख छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की और उनका बैग लूट लिया, जिसमें करीब 4.70 लाख रुपये थे। भुक्तभोगी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी सावित्री देवी पत्नी रामप्रकाश अपनी कार से इटावा जा रही थी। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। साथ में उनकी बेटी भी मौजूद थी। ये लोग कानपुर से रसूलाबाद होते हुए इटावा के लिए निकले। रास्ते में बिधूना कस्बा पार कर इटावा रोड पर करीब दो किलोमीटर आगे बढ़े थे कि कार खराब हो गई। ड्राइवर उसे सही कर रहा था। तभी पीछे से जायलो सवार तीन लोग आए। इन लोगों ने सावित्री के ड्राइवर से बातचीत की। ड्राइवर ने कार खराब होने की जानकारी दी। जायलो सवारों ने खुद के इटावा जाने की बात कही। यह भी भरोसा दिया कि वे इटावा तक छोड़ देंगे। इस पर सावित्री अपनी बेटी के साथ जायलो में बैठ गईं। रास्ते में जायलो सवारों ने सावित्री का बैग छीन लिया। इसके बाद उनकी बेटी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दोनों से मारपीट की। इसके बाद बैग लूट लिया। सावित्री के मुताबिक बैग में करीब 4.70 लाख रुपये थे। ये रुपये वह अपने एक रिश्तेदार के बीमार होने पर इलाज के लिए देने जा रही थीं। जायलो सवारों के जाने के बाद वह बिधूना कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि जायलो सवारों की तलाश की जा रही है।
-कार सवारों ने मां- बेटी से चार लाख लूटा
-महिला की कार खराब हो गई थी
-लूटने वाले कार सवारों ने इटावा तक छोड़ने की बात कहकर बैठाया