फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला रिश्तेदार से संबंध में की गई थी हत्या

महिला रिश्तेदार से संबंध में की गई थी हत्या

Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
महिला रिश्तेदार से संबंध में की गई थी हत्या
उरई। गोहन के भाऊपुरा गांव में दिवाली की रात युवक की कुल्हाड़ी मारकर हुई हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता में बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि भाऊपुरा गांव निवासी रवींद्र उर्फ चिंटू (21) दिवाली की रात खेत पर दीया जलाने जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने रविंद्र का शव खेत में पड़ा देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के जमरेही सानी से ग्राम भाऊपुरा तक जाने वाली सड़क से हत्यारोपी गजेंद्र पुत्र जयराम कुशवाहा निवासी भाऊपुरा व नीरज पुत्र जयराम कुशवाहा निवासी भाऊपुरा को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अभियुक्त गजेंद्र के मुताबिक उसकी करीबी महिला रिश्तेदार से रवींद्र के अवैध संबंध थे। उसी महिला रिश्तेदार के चक्कर में जब रवींद्र कुछ दिन पहले बिलासपुर पहुंचा तो वहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद रवींद्र आए दिन उसे और परिवार वालों को भला बुरा कहा करता था।


इस कारण उसने मन ही मन में रवींद्र को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। दीपावली के दिन जब वह खेतों की ओर जा रहा था तभी नीरज के साथ मिलकर उसकी गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर हीत्या कर दी थी। गिरफ्तार करनेवाली टीम में उपनिरीक्षक उपदेश कुमार, राजीव सिंह, अजीम चाहर, मोहम्मद साबिर खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed