{"_id":"5b7c4a7242c792465604280b","slug":"171534872178-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी कपड़िया में ग्राम प्रधान के पुत्र को गोली मारने में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरी कपड़िया में ग्राम प्रधान के पुत्र को गोली मारने में मामला दर्ज
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया) । क्षेत्र के ग्राम बेरी कपड़िया में बीते रविवार की देर शाम ग्राम प्रधान मंजू देवी पत्नी इच्छाराम के पुत्र प्रांशू को पैर में गोली लगी थी। इस मामले में इच्छाराम द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
बेरी कपड़िया के ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति इच्छाराम का गांव के ही कुछ लोगों से जान से मारने की नीयत से हमला की धारा 307 में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसी मामले में आरोपियों द्वारा बीते 17 अगस्त को आरोपियों द्वारा गांव के ही विवेक, रामलखन, जयवीर, छैलबिहारी व तेज का पुर्वा निवासी पंकज व आलमगीरपुर निवासी गुड्डू द्वारा उसके घर पर आकर समझौते का दबाब बनाते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इच्छाराम की तहरीर पर 19 अगस्त को उक्त आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। तभी आरोप है कि 19 अगस्त को रात में गांव के ही विवेक, रामलखन, जयवीर, तेज का पुर्वा निवासी ओमजी व प्रभात तथा आलमगीरपुर निवासी गुड्डू ने ग्राम प्रधान के घर पर आकर जान से मारने की नीयत से ग्राम प्रधान के पुत्र प्रांशू को पैर में गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया था। यहां से डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में इच्छाराम गुप्ता द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ फिर से मंगलवार को कोतवाली अजीतमल में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक बलराज शाही ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।