{"_id":"5b35276e4f1c1b214d8b8fe8","slug":"171530210158-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणो में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणो में रोष
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली चलाने वालों को बचा रही पुलिस
- नामजद रिपोर्ट के बाद भी दबंगों पर नहीं कर रही कार्रवाई
- पीड़ित पिता ने डीएम एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई गुहार
06 - शिकायती पत्र लेकर डीएम से शिकायत करने जाता पीड़ित परिवार।
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बिधूना पुलिस की कार्यशैली से ग्राम पूठा के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पांच दिन पहले गांव के दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। पीड़ित के पिता ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
डीएम श्रीकांत मिश्रा और एसपी नागेश्वर सिंह को दिए शिकायती पत्र में रामसरन ने बताया कि 23 जून की सुबह आठ बजे उनका पुत्र अमित उर्फ सीटू घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के योगेश उर्फ भूरे पुत्र सोनेलाल, धर्मेंद्र कुमार, स्वतंत्र कुमार जीतू, रामसनेही हथियार व लाठी-डंडों के साथ आए और उसके पुत्र, पुत्री और पत्नी से गली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी दौरान योगेश ने उसके पुत्र के सिर में गोली मार दी। उसके पुत्र का इटावा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता ने बताया कि यह लोग दबंग किस्म के हैं। मनोज कुमार व धर्मेंद्र कुमार जिला बदर रह चुके हैं। यह लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं । न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता ने बिधूना व रुरुगंज चौकी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इससे उनके परिवार लोगों में भय व्याप्त है।