फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मुंशी को धक्का देकर हत्यारोपी थाने से फरार

मुंशी को धक्का देकर हत्यारोपी थाने से फरार

Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुंशी को धक्का देकर हत्यारोपी थाने से फरार
उरई। बुजुर्ग की हत्या के मामले में चुर्खी थाने में पकड़कर लाया गया युवक दोपहर के वक्त मुंशी कोे धक्का देकर भाग निकला। सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उसकी तलाश शुरू की गई। युवक के साथ युवती को भी पकड़कर लाया गया था। सोमवार की शाम पुलिस अधिकारी मामले का खुलासा करने वाले थे। मुंशी की लापरवाही पर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि फरार अभियुक्त हत्या में लिप्त था, फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के नूरपुर गांव में भगवान प्रजापति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि नामजद आरोपियों पर हत्या साबित नहीं हो सकी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो भगवान की हत्या पुरानी रंजिश में नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी।
विज्ञापन


इस कारण पुलिस ने गांव के ही युवक युवती को पकड़कर उनसे न सिर्फ हत्या स्वीकार करा ली थी बल्कि आला कत्ल भी बरामद कर लिया था। मृतक दोनों के प्रेम के बीच बाधा बन रहा था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को पकड़ा था। सोमवार की दोपहर अचानक युवक मुंशी कमरुद्दीन को धक्का देकर युवक थाने से भाग निकला। इसके बाद तो थाने में हंगामा मच गया। सूचना पर सीओ सुबोध गौतम भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की गई। सीओ ने बताया कि मुंशी के खिलाफ कार्य में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तीर से कर रहे थे दो निशाने
आरोपी युवक युवती ने पूरी योजना के साथ भगवान की हत्या को अंजाम दिया था और फंसाने के लिए गांव के देवीदयाल के नाम की चिट्ठी छोड़ दी थी। सूत्रों की मानें तो देवी दयाल आरोपियों में से एक का करीबी है और वह भी इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ बताया जा रहा है। इस कारण युवक युवती ने एक ही तीर से दो निशान करने की योजना बनाई थी।


देर शाम जंगल से पकड़े जाने की चर्चा
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने काफी मेहनत कर देर शाम जंगल के भीतर सर्च आपरेशन चलाकर भागे हुए हत्यारोपी को पकड़ भी लिया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार को घटना का खुलासा किया जा सकता है।

-मुंशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
-पुलिस अधिकारी करने वाले थे हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed