{"_id":"5c6b0291bdec224d044545e8","slug":"161550516881-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज महिला को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाज महिला को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना नुमाइश मैदान में सोमवार को प्रदर्शनी देखने आई एक महिला का टप्पेबाज महिला ने पर्स पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाज महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया। इस दौरान टप्पेबाज महिला की तलाशी में उसके पास से पर्स व रुपये बरामद हुए। पुलिस ने टप्पेबाज के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
सोमवार को कानपुर देहात के कसबा राजपुर निवासी नीलम कुमारी पत्नी संजीव कुमार औरैया में नुमाइश देखने आई थी। वह प्रदर्शनी देखने में मस्त थी कि तभी एक महिला ने उसका पर्स पार कर दिया। टप्पेबाज महिला को पर्स पार करते हुए एक युवक ने देख लिया। उसने तत्काल पीड़िता को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने प्रदर्शनी में स्थित अस्थाई चौकी पर मौजूद महिला पुलिस बल को इसकी जानकारी दी। महिला सिपाहियों ने पर्स पार कर भाग रही महिला को पकड़ लिया। सूचना पर प्रदर्शनी पहुुंचे प्रभारी इंस्पेक्टर सदर कोतवाली अशोक कुमार ने महिला सिपाहियों की मदद से पकड़ी गई महिला के पास से पीड़िता का पर्स व रुपये बरामद कर कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। उधर रुपये व पर्स मिलने के बाद पीड़िता नीलम कुमारी ने राहत की सांस ली।