{"_id":"5a15c3984f1c1b6e468b5c54","slug":"151511375768-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के चालकों में हुई मारपीट,रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस के चालकों में हुई मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। रोडवेज डिपो के चालकों में लड़ाई हो गई। जिस पर कानपुर डिपो के चालक ने तीन लोगों के खिलाफ पर बस रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैा।
विकास नगर कानपुर डिपो के चालक शिव सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह रोडवेज की बस को लेकर कानपुर जा रहा था। तभी औरैया डिपो के परिचालक शिवकुमार व उसके पुत्र व एक अज्ञात ने कीरतपुर के पास बस के सामने अपनी बाइक लगाकर बस को रोक लिया। इन लोगों ने बस में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो इन लोेगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बस में बैठी सवरियो ने विरोध किया तो तीनो लोग धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट