{"_id":"5c6c50bcbdec22102e65e18b","slug":"141550602428-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक में मिले शव की शिनाख्त, बिधूना का निकला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक में मिले शव की शिनाख्त, बिधूना का निकला युवक
विज्ञापन
बिधूना/ दिबियापुर (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए एक युवक के शव के मामले में युवक की शिनाख्त बिधूना निवासी के रूप में हुई है। युवक के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा।
सोमवार को अछल्दा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। सोमवार की देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सोमवार को देर रात युवक के परिजनों ने अछल्दा पहुंचकर युवक की शिनाख्त की और बताया कि युवक बलवीर पुत्र श्रीचंद्र निवासी ग्राम सरैया भिखरा थाना बिधूना है। किसी कारणवश युवक ने आत्महत्या कर ली है।
पिता ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। एक-डेढ़ माह पूर्व ही दिल्ली से वापस घर आया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को ही घर से गया था। श्रीचन्द्र ने बताया कि उसके चार पुत्र और एक पुत्री है। श्रीचंद्र का तीसरे नंबर का था। अविवाहित था। पोस्टमार्टम के बाद आए युवक के शव का गांव में ही अंतिंम संस्कार कर दिया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज फफूंद सैय्यद मो. अहमद ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक घर से कानपुर जाने को कहकर निकला था। घटना का कारण परिजन नहीं बता पाए और पोस्टमार्टम के बाद शव वह घर ले गए हैं।
विज्ञापन
-परिजनों ने सोमवार को देर रात अछल्दा पहुंचकर की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो