फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अराजकतत्वों ने तोड़ी आम्बेडकर प्रतिमा की अंगूली

अराजकतत्वों ने तोड़ी आम्बेडकर प्रतिमा की अंगूली

Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने तोड़ी आम्बेडकर प्रतिमा की अंगूली
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर के आंबेडकर पार्क में बुधवार की देर रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्र्ति पर ईंट-पत्थर चला दिए। इससे मूर्ति का अंगूठा टूट गया। पार्क के पास मौजूद महिलाओं ने अराजकतत्वों को खदेड़ लिया। अराजकतत्व एक बिना नंबर की बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति की टूटी अंगुली को सही कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के कर्रवाई न करने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने पार्क में हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम सदर, सीओ अजीतमल व प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हंगामा बंद किया। पुलिस ने पांच को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



केशमपुर के आंबेडकर पार्क में बुधवार की रात लगभग 8 बजे बाइकों पर छह से ज्यादा लोग नशे में धुत होकर पहुंचे। यह आंबेडकर मूर्ति पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इन्होंने जाति सूचक गालियां दीं। महिलाओं के चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। इस पर यह एक बाइक छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विकास उर्फ विक्की पुत्र स्व. रामऔतार निवासी ग्राम सिंदुरिया, छोटे यादव, शिवम यादव, अमित यादव, अंकित यादव निवासी बाबा का पुर्वा कस्बा फफूंद अपने साथियों के साथ आए थे। इन्होंने मूर्ति पर पथराव किया।
विज्ञापन


मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मूर्ति को दुरुस्त कराया। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर गुरुवार दोपहर ग्रामीण पार्क में इकट्ठे हुए। यह अराजकतत्वों पर मुकदमा करने और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान फफूंद, आयाना, अजीतमल के थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इनके समझाने पर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं ह्रुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में उप जिलाधिकारी सदर अनुपम शुक्ला, सीओ अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ला तहसीलदार सदर अजीत कुमार ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया। एसडीएम ने आंबेडकर पार्क समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार दोहरे को पार्क में ताला लगा कर चाबी सौंपी।



इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर अनुपम शुक्ला ने बताया कि मूर्ति की अंगुली पहले से टूटी हुई थी। उसे सही करा दिया गया। उपद्रव करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अराजकतत्वों ने आंबेडकर मूर्ति की अंगुली तोड़ी
पुलिस के कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed