{"_id":"5b6f2d634f1c1bee258b46ad","slug":"141534012771-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी स्कूली मैजिक, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में गिरी स्कूली मैजिक, हड़कंप
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच(जालौन)। स्कूल की मैजिक का चालक स्टेयरिंग के ऊपर से अपना संतुलन खो बैठा जिससे मैजिक नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मैजिक खाली थी और चालक बच्चों को छोड़कर लौट रहा था। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं हैं। अगर जाते वक्त हादसा हुआ होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल की छुट्टी शनिवार दोपहर लगभग एक बजे हुई थी। कई गांवों के बच्चे स्कूली वाहनों से पढ़ने आते हैं। स्कूल की एक मैजिक समीप के ग्राम घुसिया और उसके आसपास के गांवों के बच्चों को छोड़ने गई थी। सभी बच्चों को छोड़ कर मैजिक नहर पटरी से सर्विस रोड पर आ रही थी तभी अचानक मैजिक चालक भवानीशंकर निवासी गांधीनगर अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते मैजिक नहर में जा गिरी।
चालक को मामूली चोटें आईं हैं। आसपास मौजूद लोगों ने जब स्कूली मैजिक को नहर में गिरते देखा तो दौडकर चालक को बाहर निकाला। सूचना पाकर स्कूल प्रबंधक एएक्स जोसेफ भी शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गए। चालक ने बताया कि चलती गाड़ी में एक पक्षी उड़ कर उसके अंदर आ गया और उसके चेहरे पर चोंच मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद भीड़ लगी होने पर एक चालक ने अपना ट्रैक्टर मोड़ना चाहा तो वह भी असंतुलित होकर बगल के खेत में जा गिरा। खेत में पानी होने के कारण ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। बाद में जेसीबी की मदद से मैजिक व ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। कोतवाल देवेंद्र सिंह का कहना है कि मैजिक चालक का मेडिकल कराया जाएगा और मैजिक फिटनेस के लिए आरटीओ दफ्तर से भी पता किया जाएगा।
बच्चों को छोड़कर वापस आ रही थी, पीछे से ट्रैक्टर भी गिरा
अमर उजाला ब्यूरो