{"_id":"59ff4a404f1c1b72548bafca","slug":"141509902912-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर बेटे के अपहरण व जमीन लिखाने की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर बेटे के अपहरण व जमीन लिखाने की रिपोर्ट
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबहद निवासी एक ग्रामीण ने अपने बेटे के अपहरण व जबरन उसके हिस्से की जमीन लिखाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला ढाई साल पुराना है। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सबहद निवासी रूपलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 जनवरी 2015 को उसकी पुत्रवधू शीशमा पत्नी बृजेश को उसके मायके के लोगों ने गायब कर दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो मार्च 2015 को पांच लोग तमंचा व लाठी आदि लेकर मेरे मकान में घुस आए और मेरे पुत्र बृजेश को मारपीट कर उठा ले गए। दहशत में थाने नहीं गया।
04 मार्च को दबंग कार से बृजेश को लेकर मेरे घर आए। बृजेश की हालत काफ ी खराब थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। धमकी दी कि बैनामा नहीं किया तो बृजेश को जान से मार देंगे। भय में बृजेश की हिस्से की भूमि दूसरे के नाम कर दी। कोतवाल गुरुचरण ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।