{"_id":"59c5595b4f1c1b38688b5d5a","slug":"141506105691-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरो का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरो का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों का माल
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। कस्बे में दो अलग-अलग मोहल्लों में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक सूने घर का ताला तोड़कर नगदी व सामान चोर बटोर लके गए तो दूसरे मोहल्ले में घर के लोग बाहर सो रहे थे और चोर अंदर से सामान बटोर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
भरथना रोड निवासी डा. आदर्श कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को कानपुर में पढ़ रहे बच्चों से मिलने गया था। घर में कोई नहीं था ताला लगा था। रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने नगदी समेत जेवरात पार कर दिए। सुबह जब वह आए तो ताला टूटा देखा और सामान बिखरा था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
बताया कि उसकी पत्नी के आने के बाद ही कि कितने की चोरी हुई है। दूसरी ओर किशनी रोड निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार की रात घर के बाहर परिजनों के साथ सो रहे थे। चोर मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और एक बक्सा उठा ले गए। जिसमें एक हजार रुपये व अन्य सामान रखा था। सुबह बक्सा बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर जांच शुरु कर दी है। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं और पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
-पीड़ितों ने सुबह जाना तो पुलिस को दी सूचना