फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पूर्व प्रधान समेत दो घरों से हजारों की चोरी

पूर्व प्रधान समेत दो घरों से हजारों की चोरी

Thu, 21 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान समेत दो घरों से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना/बेला(औरैया)। सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा भिखनी में पूर्व प्रधान के घर बीती रात चोरों ने नगदी सहित हजारों का माल पार कर दिया। वहीं बिधूना क्षेत्र के रठगांव में चोरों ने एक घर से हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने थाने में घटना की सूचना दी।

गांव पुर्वा भिखनी में शिवकुमार चौबे बुधवार की रात अपने बेटे मयंक चौबे व अन्य परिवार के साथ रोज की तरह खाना खाकर घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और नगदी व सामान बटोर ले गए। सुबह करीब पांच बजे जब उनकी माता उठी तो घर मे रखे सभी कपड़े गायब दिखे व घर मे रखे दस हजार रुपये भी गायब थे। पीड़ित पूर्व प्रधान ने सहायल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ व जांच पड़ताल की। उधर बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सलामत अली पुत्र अब्बू मुहम्मद बुधवार की रात बिजली न आने पर घर के बाहर परिवार सहित सो रहे थे। रात में चोर घर में घुस गए और पांच हजार नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी गुरूचरन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed