फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सीओ की बेटी की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

सीओ की बेटी की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सीओ की बेटी की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अछल्दा(औरैया)।
दहेज न मिलने पर सीओ की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी फौजी छुट्टी लेने के बाद घर आया था और दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

अछल्दा के ब्लॉक चौराहा निवासी पदम सिंह के पुत्र जितेंद्र बंगाल में नेवी में तैनात हैं। उसकी शादी झांसी पीएसी में सीओ पद पर तैनात अजीतमल के शाला बडेरा निवासी लखपति सिंह की पुत्री पिंकी उर्फ रानी से हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन रानी से दहेज की मांग करने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। जब सीओ से दहेज की मांग पूरी करने से इनकार कर दिया तो 21 नवंबर 2018 को ससुरालीजनों ने सीओ की बेटी पिंकी उर्फ रानी की पिटाई कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था और फरार हो गए थे। पिता सीओ लखपति सिंह ने थाने में पति जितेंद्र सिंह, ससुर पदम सिंह, देवर अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को अछल्दा थानाध्यक्ष बलिराज शाही को सूचना मिली कि आरोपी पति छुट्टी लेकर रिश्तेदारी में आया है। सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- सीओ की बेटी के हत्यारोपी फौजी पति को जेल
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed