फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   माफियाओं के तार तलाश रही पुलिस

माफियाओं के तार तलाश रही पुलिस

Tue, 07 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
माफियाओं के तार तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई।
माधौगढ़ में दिनों दिन बढ़ रही मौरंग माफियाओं के दबंगई को लेकर अब पुलिस व प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सोमवार को पुलिस ने मौरंग माफियाओं की तलाश में छापे मारे। अपर पुलिस अधीक्षक के पूरे मामले की जानकारी लेकर थाना अध्यक्ष को माफियाओं की तलाश शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि माफियाओं के कितनी भी ऊंची पहुंच हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उधर, एसडीएम सौजन्य कुमार विकास का कहना है कि चुनाव की व्यस्तता की वजह से वह रिपोर्ट डीएम को नहीं दे पाए हैं। मंगलवार को रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे।

बताते चले कि रविवार को मौरंग माफियाओं ने दबंगई दिखाते हुए एसडीएम से अभद्रता की थी। पकड़े गए मौरंग से लदे छह ट्रैक्टर को छुड़ा लिया था। मामले के तूल पकड़े ही उच्च अधिकारियों ने हस्तक्षेप शुरू कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने माफियाओं की तलाश में कई जगह छापेमारी भी की। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक माफियाओं की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


लेकिन उच्च अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मौरंग माफिया जेल की सलाखों के पीछे होंगे। इसके लिए पुलिस माधौगढ़ में विशेष अभियान चलाने जा रही है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने थाना अध्यक्ष आरपी सिंह को कार्यालय बुलाकर सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed