{"_id":"5ca3a643bdec2214130e6dde","slug":"121554228803-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा के साथ छेडख़ानी व दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्रा के साथ छेडख़ानी व दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से गांव के ही दबंग ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा दबंग के चंगुल से छूटी और घरवालों को जानकारी दी। मां ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
गांव में शाम के समय एक छात्रा खेत में आलू बीन रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि घात लगाए बैठे गांव के ही दबंग ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह छूटी किशोरी जान बचाकर घर पहुंची और पूरी घटना बताई। इस पर उसने जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। कंचौसी चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह भाग निकला। पीड़िता की मां मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। पिता की मौत हो चुकी है। छात्रा गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। दिबियापुर थाना अध्यक्ष संजीव सिंह राठौर ने बताया कि नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण कराकर मामला पंजीकृत कर आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।