फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पिता ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

पिता ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिता ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
औरैया। ढाई माह पहले आगरा क्षेत्र निवासी एक लड़की की ओर से वहां एलएलएम की पढ़ाई कर रहे एक छात्र पर दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर दर्ज कराए गए मामले में औरैया में डीएसओ पिता ने उच्चाधिकारियों से पुत्र को जबरन फंसाए जाने की बात कहते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



डीएसओ अशोक कुमार ने बताया कि उनका पुत्र आगरा मेें रहकर एलएलएम की तैयारी कर रहा था, जहां एक युवती ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का फर्जी आरोप लगा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। इस प्रकरण में पुलिसिया जांच में उनके खिलाफ अभी तक कोई सबूत हासिल नहीं हुआ है। युवती उसके पुत्र के साथ-साथ पूरे परिवार को फंसाने का कुचक्र रच रही है। छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि प्रकरण के चलते उनका पुत्र मानसिक वेदना के दौर से गुजर रहा है। इससे उसकी पढ़ाई भी चौपट हो रही है। डीएसओ अशोक कुमार ने इस पूरे प्रकरण में उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिए जाने की मांग की है। कहा कि प्रकरण में फर्जी फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी अन्य लोगों को इनकी साजिश का शिकार होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आगरा निवासी एक लड़की ने दुष्कर्म का दर्ज कराया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed