फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अधेड़ ने बालक के साथ किया कुकर्म

अधेड़ ने बालक के साथ किया कुकर्म

Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ ने बालक के साथ किया कुकर्म
कोंच। दो दिन पहले कस्बे के एक मोहल्ले में एक अधेड़ ने दस वर्षीय बालक के साथ कुकर्म कर दिया। अधेड़ ने किसी को न बताने के लिए बालक को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार शाम दर्द ज्यादा बढ़ने पर घरवालों को मामला पता चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर मामला निपटा दिया। साथ ही बालक का मेडिकल भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले के दलित इलाके का रहने वाला दस वर्षीय बच्चा घर के दराजे पर खेल रहा था। मोहल्ले का ही एक अधेड़ भुल्लू पुत्र ग्यासी रजक उसे बहला फुसला कर खाने के बहाने घर में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया इसके बाद उसने बच्चे को धमकाया कि अगर किसी से यह बात कही तो जान से मार देगा।
विज्ञापन


इस धमकी से बच्चा इतना डर गया कि उसने घर बालों को अपने साथ घटी घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया। बुधवार की शाम उसे तकलीफ बढ़ गई तो वह रोने लगा। घर वालों ने रोने का कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बच्चे की बात सुन कर घर वालों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आकर आरोपी को उसी की छत से पकड़ कर कोतवाली ले आई। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी भुल्लू के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की, जिससे परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। साथ ही पुलिस ने पीड़ित बालक की डॉक्टरी भी नहीं कराई।

पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर निपटाया मामला
पुलिस ने पीड़ित बालक की डॉक्टरी भी नहीं कराई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed