फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सराफा लूट कांड में साथी ने खोला लूट का राज

सराफा लूट कांड में साथी ने खोला लूट का राज

Tue, 21 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सराफा लूट कांड में साथी ने खोला लूट का राज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में सराफा कारखाना में हुई डकैती के मामले में सराफ के दोस्त के बयान ने पुलिस को उलझा दिया है। पूछताछ में बिठाए गए कारखाना मालिक के साथ आर्डर लेने जाने वाले साथी ने सराफ को कर्ज में डूबा बताया है। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस अब दोनों पहलुओं की जांच करने में जुट गई है।


बीते शनिवार की रात कसबा के इंदिरा नगर में पवित्र उर्फ विक्की दुबे के सराफा कारखाने से 500 ग्राम सोना, डीबीआर, लैपटॉप, मोबाइल लूट में पुलिस ने पहले दिन कारखाना में काम कर रहे मोदल को पूछताछ कर छोड़ दिया था। उसके बाद पुलिस ने इसी मामले में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कारखाना मालिक के साथ काम में सहयोग करने वाले व्यक्ति ने लूट की इस घटना को झूठा बताया है। उसका कहना है कारखाना मालिक पर 35 लाख से ज्यादा का कर्जं है। वह 65 हजार रुपये प्रति महीने ब्याज देता है।
विज्ञापन


इससे वह परेशान चल रहा था। उसके बयान के बाद पुलिस ने अन्य पांच लोगों को छोड़ दिया है। जबकि उसे अभी थाने में बैठाया है। उधर पुलिस अब दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कारखाना के मालिक के साथ काम करने वाले साथी ने घटना को झूठा बताया है। अब दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारखाना मालिक के बैंक खातों की जांच पड़ताल की जाएगी। वारदात झूठी पाई गई तो कारखाना मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सदर श्यौदान सिंह ने बताया कि दोनों पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

दोस्त बोला, कर्जदार है सराफ, उसी ने डलवाई डकैती
पूछताछ के लिए थाने में बिठाए गए सहकारोबारी दोस्त के बयान से उलझी पुलिस,दोनों पहलुओं पर जांच में जुटी पुुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed