फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11 वर्षीय बालिका से 4 युवकों ने किया गैंगरेरप

11 वर्षीय बालिका से 4 युवकों ने किया गैंगरेरप

Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
11 वर्षीय बालिका से 4 युवकों ने किया गैंगरेरप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)।
नगर से सटे एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को चार युवकों पर अपनी 11 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। हालांकि घटना के 15 दिन बाद तहरीर मिलने से पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।


महिला का आरोप है कि उसके पति अक्सर रोजी रोटी की जुगाड़ में बाहर रहते हैं। बीती 21 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी, अपनी छोटी बहन के साथ खेतों में शौच क्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसकी 11 वर्षीय बेटी को खेतों में खींच लिया। छोटी बेटी को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह घर पर भाग आई।
विज्ञापन


महिला ने जब छोटी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गांव के ही चार युवक बड़ी बहन को खेतों में खींच ले गए हैं और उसे जान से मारने की धमकी दी है। अपने परिजनों के साथ खेतों में जाने पर बड़ी बेटी रोते हुए मिली। आरोप लगाया कि चारों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। वारदात के बाद सभी युवक भाग गए हैं। आरोप लगाया अब भी दुष्कर्म करने वाले युवक जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीड़िता की मां ने चार युवकों के खिलाफ दी तहरीर
-15 दिनों के बाद तहरीर मिलने से पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed