{"_id":"5c65b6edbdec2258bd0c8d82","slug":"111550169837-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीने के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पार किया तीन लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीने के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पार किया तीन लाख का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम शहब्दा में चोरों ने बुधवार की रात एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जिन कमरों में लोगों को सोता पाया उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया और अन्य कमरों में आराम से चोरी की। लगभग तीन लाख रुपये कीमत का सामान ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शहब्दा निवासी किसान गौरव चतुर्वेदी पुत्र अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार की देर रात वह परिवारीजनों के साथ भोजन करने के बाद रोज की तरह कमरे में सो गए। गुरुवार की सुबह आंगन में सामान बिखरा पाया। अन्य कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों व बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। गौरव ने पुलिस को बताया कि चोर मकान के बगल की दीवार से सीढ़ी लगाकर छत पर आए और वहां जीने पर लगी कुंडी को तोड़कर अंदर आए।
जिन कमरों में लोग सोए हुए थे, उन कमरों को बाहर से बंद कर अन्य कमरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बक्सों व अलमारियों के ताले तोड़कर साड़ियां, सोने व चांदी के जेवरात, नगदी समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी किया। बताया कि इस चोरी से वह पूरी तरह तबाह हो चुका है। इधर चोरी की वारदात से पुलिस के प्रति लोगों ने भी आक्रोश व्यक्त किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। तहरीर मिलने पर चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-कमरों को बाहर से बंद किया और आराम से दिया वारदात को अंजाम
-सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम शहब्दा में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो