फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अवैध खनन में पांच ट्रक पकड़े

अवैध खनन में पांच ट्रक पकड़े

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में पांच ट्रक पकड़े
अजीतमल (औरैया)। ओवरलोड के खिलाफ अभियान में मंगलवार को एआरटीओ ने अवैध खनन कर मौरंग लदे पांच ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध रूप से खनन करके मौरंग की ढुलाई जोरों पर है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन


एआरटीओ मनोज कुमार से कहा गया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान नहीं चल रहा है। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने सोमवार की रात सख्ती से अभियान चलाया। अभियान के दौरान एआरटीओ ने अजीतमल हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट मौरंग लेकर जा रहे पांच ट्रकों को पकड़ा। रायल्टी और अन्य कागजात न दिखा पाने पर ट्रकों का चालान करते हुए उन्हें कोतवाली में खड़ा करा दिया। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड एवं अवैध खनन किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed