{"_id":"5c06c681bdec22414c643eb0","slug":"101543947905-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूटर बजते ही फिसली बाइक, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हूटर बजते ही फिसली बाइक, तीन घायल
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। तहसील दिवस में जा रही जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। डीएम व एसपी ने गाड़ी रोककर घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद तहसील दिवस के लिए रवाना हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन कोंच बाईपास पर स्थित साईं पैलेस के पास मंगलवार की सुबह दस बजे कोंच में आयोजित तहसील दिवस में जा रहे डीएम मन्नान अख्तर की कार के सामने बाइक सवार आ गया। जिस पर चालक ने गाड़ी हूटर बजा दिया।
हूटर सुनते ही बाइक सवार हड़बड़ा गया गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे बाइक सवार अजय पुत्र मन्ना निवासी बाबपुरा थाना कैलिया, राजाबेटी (60) पत्नी हरचरन व रामसखी (50) पत्नी मन्ना घायल हो गईं।
विज्ञापन
डीएम ने उन्हें गिरते देख तुरंत गाड़ी रुकवाई तभी पीछे से आ रही एसपी अरविंद चतुर्वेदी की गाड़ी भी डीएम की गाड़ी के पीछे रुक गई। डीएम ने अपनी गाड़ी से उतरकर घायलों को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में राजाबेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।