फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

भाभी की हत्या शामिल फरार देवर को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 09 Nov 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर । भाभी की हत्या में भाई का साथ देने वाले 10 हजार के इनामी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हत्यारोपी पति और महिला की चचेरी देवरानी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पति और चचेरी देवरानी की बीच संबंधों का विरोध करने पर दो माह पहले महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया था।
विज्ञापन

सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को गांव बख्तावरपुर मेें एक महिला का शव कुएं में मिला था। मृतका की पहचान बख्ताबरपुर निवासी मीना के रूप में हुई थी। भाई अजीतमल निवासी झब्बू सिंह उर्फ राजकुमार ने मीना के पति मंगल, चचेरी देवरानी रेखा व देवर टंडे उर्फ संजय के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस रेखा और मंगल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार हत्यारोपी देवर के खिलाफ पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने बुधवार सुबह हत्यारोपी देवर को गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार हत्यारोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि मृतका के हत्यारोपी पति मंगल और चचेरी देवरानी रेखा के संबंध थे। मीना इसका विरोध करती थी। इसके चलते उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed