फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र से चार अक्तूबर को बकरी व्यापारियों से हुई लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को दो कार व तीन बकरियों के साथ दबोचा है। पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। वहीं पुलिस फरार पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व कोतवाली प्रभारी नीरज यादव नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात को मुरादगंज चौराहे के पास से घेराबंदी कर दो संदिग्ध गाड़ियों को रोका। पुलिस के रोकने पर उसमें सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया जबकि पांच लोग भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बकरियां व दो कार बरामद की हैं। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रस्तपुर शिवली निवासी नीरज चौहान, रतनेश यादव, साजिद , मलिकपुर शिवली निवासी इरशाद अली और कानपुर देहात के कल्याणपुर निवासी देवेंद्र यादव के रूप में हुई है। इन लोगों ने चार अक्तूबर को बकरी व्यापारियों से लूट की घटना को कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के परौली निवासी पीड़ित राहुल कुमार ने कोतवाली अजीतमल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वह गांव के व्यापारी जय किशन, संजू, हुंडी लाल, सोम, दीपक, सरवीर, पंकज के साथ पिकअप में 41 बकरे-बकरियां लाद कर चार अक्तूबर को चौरा बाजार कालपी जा रहे थे। रात करीब 12 बजे अनंतराम टोल प्लाजा से 10 से 12 किलोमीटर चलने पर दो कार सवार 10 लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर पिकअप रुकवा ली।
जब तक वे कुछ समझ पाते इन लोगों ने असलहों के दम पर उनके साथ मारपीट कर जेब में पड़े रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद इन लोगों ने तीन व्यापारियों को एक कार व पांच व्यापारियों को दूसरी कार में बंधक बना लिया और पिकअप कब्जे में ले ली।
आरोपी उन्हें यहां-वहां घुमाते हुए अकबरपुर, कानपुर देहात स्थित नहर की पटरी के रास्ते से जंगल में ले गए। वहां पर आरोपियों ने दूसरा लोडर मंगवाकर बकरियां उसमें लाद ली। पहली कार में बंधक जयकिशन, संजू व सोम को पिकअप में डाल दिया और उसे व चार अन्य व्यापारियों को बिधनू स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले।
पीड़ित ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी के फोन से घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। इसके बाद उसने अजीतमल कोतवाली में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में घटना में शामिल कानपुर देहात के रनियां निवासी मिंटू खान, अमजद खान, बल्ले खान, शहनवाज और शैदगांव निवासी मुन्ना के नाम प्रकाश में आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
फोटो 14एयूआरपी-22- कोतवाली परिसर में लूट में प्रयोग की गई कारों व बरामद बकरियों के साथ खड़े आरोपी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed