{"_id":"63879e74564da90fea76792b","slug":"crime-auraiya-news-knp7311028120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक लूट करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक लूट करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से ट्रक लूट कर बेला में खड़ा करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम की गोली से दो बदमाश घायल हुए। जिन्हें बेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बुधवार रात एसओजी टीम को सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग मूंगफली बिक्री की फिराक में बेला थाना क्षेत्र के पुर्वा सुजान के पास मौजूद है। इस पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने आड़ से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दो बदमाशों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से घायल अवस्था में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी उस्मान व रनियां कानपुर देहात निवासी वारिश को अस्पताल पहुंचा।
वहीं पुलिस ने मौके से तीन अन्य बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। एसपी ने चारु निगम ने बताया कि पकड़े गए लुटेरें ने शिवपुरी मध्यप्रदेश से मूंगफली लदा ट्रक लूटा था। जिसे बेला में लाकर तीन बार में फुटकर मूंगफली बेची और कुछ मूंगफली बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के दिनेश तिवारी ने 23 नवंबर को पुलिस को जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी के ट्रक को 18 नवंबर को चालक अरुण सिंह निवासी इकघरा थाना अकबरपुर, कानपुर देहात व क्लीनर जीतू निवासी लक्ष्मीपूर्वा थाना रायपुरवा कानपुर नगर झांसी के मऊरानीपुर मूंगफली लादने निकले थे।
19 नवंबर को लोडिंग न होने के बाद 20 नवंबर की शाम दोनों ट्रक लेकर गुजरात के लिए निकले। देर रात मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले तक ट्रक की लोकेशन मिलती रही। शिवपुरी के बाद ट्रक की लोकेशन मिलनी बंद हो गई। इसके बाद 23 नवंबर को ट्रक की लोकेशन औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में लावारशि मिला था।