फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

गलत मृत्यु प्रमाण पत्र बना जमीन बेंचने पर वीडीओ समेत चार पर मुकदमा

Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
अयाना (औरैया)। मां की मौत का गलत मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा कर जमीन बेचने पर एक भाई ने अपने तीन भाइयों व ग्राम पंचायत अधिकारी पर अयाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह निवासी भूरेपुर खुर्द हाल पता फूलबाग कालोनी थाना सिविल लाइन जिला फतेहपुर ने कहा है कि उनके भाई गंगा सिंह सेंगर निवासी शंकराचार्य नगर यशोदानगर कानपुर, लाखन सिंह निवासी हथनापुर कोतवाली बिधूना, सुनील निवासी भीखमनगर थाना तालग्राम कन्नौज ने ग्राम पंचायत अधिकारी अंशू प्रजापति से सांठगांठ कर मां बेटी कुंवर का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। इसके बाद उसके हिस्से की जमीन की फर्जी वरासत दर्ज करा ली।
विज्ञापन

उसने बताया कि मां की मौत 20 सितंबर 2018 को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर निवासी बहन कृष्णा देवी के घर पर हुई थी। जबकि भाइयों ने मां की मृत्यु का स्थान भूरेपुर खुर्द दर्शाया है। इसकी जानकारी उसे तब हुई, जब जमीन तीनों भाइयों के नाम हो गई। कुछ दिन बाद पता चला कि उसके हिस्से की जमीन भी इन लोगों ने बेच दी है। इसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस और एसपी से की थी। मामले में कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अयाना ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीनों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed