{"_id":"60ad3aad8ebc3e64720f5231","slug":"crime-auraiya-news-knp630398199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को मारपीट कर घायल करने की एनसीआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी को मारपीट कर घायल करने की एनसीआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव चिकटा में चुनावी रंजिश में दबंगों ने महिला व उसकी पुत्री को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला व उसकी पुत्री को इलाज के सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव चिकटा में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के कुछ दबंगों ने कमला देवी पत्नी रमन सिंह व उनकी पुत्री शबनम से गाली गलौज की। पीड़िता ने बताया कि उसने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने उसे व उसकी पुत्री को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
घायल मां-बेटी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। साथ ही दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित महिला के तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया की चिकटा गांव में महिलाओं से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।