फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

हर्ष फायरिंग मामले में दबिश, कई हिरासत में

Sat, 05 Dec 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। पुरवा मदा गांव में बुधवार रात तिलकोत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में लड़की के चचेरे भाई की गोली लगने के मामले में आरोपी राशन कोटेदार पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुरवा मदा गांव में रामसेवक यादव के बेटे रोहित उर्फ छोटे के तिलक के दौरान समीप के गांव उटकपुरा निवासी राशन डीलर राजू यादव ने हर्ष फायरिंग की थी। अहीर बरौली थाना ताजगंज निवासी लड़की के चचेरे भाई छोटे पुत्र जयपाल की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे सभी मांगलिक रस्में रोक दीं गईं थीं।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी राजू यादव समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लगातार दूसरे दिन भी पुलिस ने आरोपी को पकडने के लिए कई स्थानों पर दबिशें दीं, परंतु आरोपी पुलिस पकड़ से दूर रहा। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed