फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दो रुपये की टाफी वापस करने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के साथ किया फायर

Thu, 28 May 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर मोहल्ला तिलकनगर में मंगलवार की रात दुकान पर दो रुपये की टाफी वापस करने के विवाद में दुकानदार ने अपने पुत्र व अन्य लोगों के साथ बालक व उसकी मां को जमकर पीटा। यही नहीं महिला पर फायर भी किया। हालांकि महिला बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिलकनगर में मंगलवार की रात तकरीबन 8:45 बजे फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। डरे सहमे लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाबत आसमा पत्नी अकरम ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के कंजो की दुकान से उसका पुत्र टाफी लेकर आया था। थोड़ी देर बाद वह दुकान पर टाफी वापस करने पहुंच गया।
विज्ञापन

इस पर कंजो ने टाफी का रैपर खुल जाने से वापस करने से इंकार कर दिया। यही नहीं उसके पुत्र की पिटाई भी की। इस पर वह जब उलाहना देने कंजो की दुकान पर गई तो कंजो व उसके पुत्र वसीम के अलावा ताहिर व गुलफाम पुत्र ताहिर, आदिल पुत्र ताहिर, ताहिर, बबलू आदि ने मिलकर उसे भी पीटा। बबलू ने उस पर तमंचे से फायर भी किया, जिससे वह बाल-बाल बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आसमा का पुत्र मोहल्ले में कंजो की मकान में संचालित दुकान से दो रुपये की टाफी लेकर गया था। बाद में खुली हुई टाफी वापस करने पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन सभी मौके से भाग गए। पीड़िता आसमा पत्नी अकरम की तहरीर पर सात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed