{"_id":"5e7a359c8ebc3e78bf174db8","slug":"crime-auraiya-news-knp5522120121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों का छापा, अधिक कीमतों पर सब्जी बेचने वालों को मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों का छापा, अधिक कीमतों पर सब्जी बेचने वालों को मिली चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना वायरस को लेकर शहर में अफवाहें फैल रहीं हैं। इसको लेकर लोग अंदाजा लगा रहे है कि बाजार कभी भी बंद कराया जा सकता है। इसके चलते बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने लाभ कमाने के लिए सब्जी के दामों में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। इसकी जानकारी पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कई दुकानों में छापा मारा और अधिक दाम पर तीन सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया। साथ ही कई दुाकनदारों को चेतावनी दी।
कोरोना वायरस को लेकर सभी सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें। इसको लेकर जिले के अधिकारी जनता से मांग कर रहे हैं। इधर, प्रशासन थोक व फुटकर सब्जी मंडी खुलने और बंद करने का समय निर्धारित कर दिया। लोगों में अफवाह है कि बाजार कभी भी लंबे समय के लिए बंद हो सकते हैं। इसके चलते दैनिक उपयोग का सामान और सब्जी की खरीदारी करने वालों भीड़ बाजारों में देखने को मिल रही है।
फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने भीड़ को देखते हुए सब्जी के दामों में तीन से चार गुना तक कीमतों में इजाफा कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने टीम बनाकर सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने फुटकर सब्जी विक्रेताओं से पहले तो सब्जी की कीमतें पूछी। कुछ सब्जी विक्रेता अधिकारियों को कार से उतरते देख पहचान गए, तो उन्होंने सब्जी के दाम सही बताए, लेकिन कई दुकानदारों ने सब्जी के दामों को अधिक बताया। इस पर उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी और कहा कि यदि वह सब्जी के दाम अधिक कीमत में बेचेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। सब्जी खरीदने वालों से भी संकुचित मात्रा में सब्जी खरीदने और हर दो दिन में सब्जी खरीदने की बात कही।