फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग, गाय की मौत, बछड़े झुलसे

Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
सहायल (औरैया)। बेला-कन्नौज मार्ग पर स्थित एक झोपड़ी में गुरुवार की देर रात को दो भाइयों ने आग लगा दी। इससे एक गाय की मौत हो गई और दो बछड़े झुलस गए। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर बर्बाद हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. हिरदेश कुमार ने झुलसे बछड़ों का उपचार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अड्डा आघारा निवासी रईस अली ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार की देर रात गांव के ही दो भाइयों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा द। इससे एक गाय की मौत हो गई और दो बछड़े झुलस गए। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। रईस ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक मुकदमे में गवाही न देने को कहा था। उसने आरोपियों की बात मानने से मना कर दिया था। इसी बात को नाराज आरोपियों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। हल्का इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed