फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

भूत-प्रेत का चक्कर बता वृद्धा से टप्पेबाजी

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
टप्पेबाजी का शिकार वृद्ध महिला। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी वृद्धा से बुधवार को बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने घर में भूत-प्रेत का चक्कर बताकर टप्पेबाजी कर ली। कोतवाली पुलिस बाइक सवारों को तलाश रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोविंद नगर निवासी अनारश्री (60) पत्नी स्व. बाबूराम ने बताया कि बुधवार को वह 11 बजे के करीब दिबियापुर रोड स्थित कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गईं थीं। दुकान बंद होने पर घर लौट रहीं थीं। कुछ चलने के बाद वह एक पेड़ के नीचे सुस्ताने लगीं। इसी बीच एक बाइक से दो युवक पहुंचे। आरोप है कि दोनों उसके घर में भूत-प्रेत का चक्कर बताते हुए बातों में उलझाने लिया।
विज्ञापन

समस्या से निजात दिलाने के लिए टप्पेबाजों ने वृद्धा से काने के बाले उतरवा कर रुमाल में रख कर कुछ देर के लिए आंखें बंद रखने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब देखा तो दोनों युवक गायब थे। जिसके बाद उन्हें टप्पेबाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से टप्पेबाजों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर उनके सीयूजी नंबर 9454402883 पर फोन करके जरूरत अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed