{"_id":"6158a0798ebc3e626f3ad215","slug":"crime-auraiya-arrest-aslaha-auraiya-news-knp655788343","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बाबरपुर कस्बे में हाईवे के किनारे एक खेत में टिनशेड डालकर असलहा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बने और अधबने असलहा व उपकरण बरामद हुए है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया बाबरपुर में कई दिनों से असलहा बनने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात हाईवे के किनारे एक खेत में छापा मारकर असलहा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो तमंचा, एक अधबना तमंचा, एक पिस्टल 32 बोर की टुटी हुई, कारतूस, बैरल बनाने के लिए लोहे के दो पाइप, 10 छैनी, तीन ग्राइंडर ब्लेड व अन्य सामग्री बरामद की हैं।
वहीं मौके से इटावा जनपद के थाना बकेवर निवासी आरोपी राधेश्याम, अजीतमल क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी बबलू , बेरीधनकर गांव निवासी दीपक दुबे, अटसू कस्बा निवासी अशफाक, बाबरपुर कस्बा निवासी विशाल गुप्ता को गिफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
काफी समय से चल रही थी फैक्टरी
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया वह हाईवे के किनारे खेत में ही असलहा बनाकर मांग के अनुसार बेचते थे। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में खेतों के बीच चल रही असलहा फैक्टरी की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था।