फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Councilors raised demand for wholesale market place for fruits and vegetables

Auraiya News: फल और सब्जी की थोक मंडी स्थल की सभासदों ने उठाई मांग

Thu, 06 Jun 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Councilors raised demand for wholesale market place for fruits and vegetables
फफूंद। कस्बा में सब्जी और फल की थोक मंडी के लिए अलग जगह उपलब्ध कराने के लिए सभासदों ने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। इसके लिए सभासदों ने तमाम तरह की सामने आने वाली समस्याओं का जिक्र भी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के तमाम सभासद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां चेयरमैन मोहम्मद अनवर व अधिशासी अधिकारी डॉ. विनय कुमार शुक्ला को 13 सभासदों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को सौंपते हुए बताया कि कस्बा में थोक सब्जी मंडी और फल मंडी के लिए कोई जगह नहीं है। इसकी वजह से मुख्य बाजार की फुटकर सब्जी मंडी में ही थोक व्यापार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बाजार की सड़क सकरी होने से थोक बिक्री के लिए माल की आवाजाही में किसानों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। बिक्री के लिए सब्जी लाने वाले वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम की भी स्थिति बनती है। वहीं राहगीरों से भी लड़ाई-झगडे होते रहते हैं। साथ ही ट्रैक्टर आदि वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने मांग रखी कि थोक सब्जी मंडी को पर्याप्त संसाधनों के साथ नई जगह स्थानांतरित करने के लिए विचार करें। जिससे कि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। नगर पंचायत फफूंद का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed