{"_id":"5e78e7908ebc3e769e4875a5","slug":"corona-virus-auraiya-news-knp552044241","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी को औरैयाः कोरोना का लक्षण की आशंका से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारी को औरैयाः कोरोना का लक्षण की आशंका से हड़कंप
विज्ञापन
औरैया। कानपुर रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार को एक बैंक अधिकारी में कोरोना के लक्षण नजर आने पर बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने पहले तो अधिकारी से जांच कराने और बैंक से बाहर जाने की बात कही, लेकिन न मानने पर पुलिस को सूचना दी।
यह देख बैंक अधिकारी बैंक से दो घंटे तक गायब रहा, इसके बाद लौट आया। इस पर कर्मचारी बैंक में ताला डालकर चले गए। उधर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बैंक कर्मचारी ने अपना परीक्षण नहीं कराया है।
बैंक में ऋण विभाग के एक अधिकारी को खांसी, जुकाम व सांस लेने की दिक्कत होने पर कर्मचारियों ने पूछताछ शुरू कर दी। इस पर बैंक अधिकारी ने दो दिन पहले बुखार आने की बात कहते हुए अब आराम मिलने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने उनसे छुट्टी लेने और कोरोना की जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
अधिकारी के न मानने पर बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। यह देख बैंक अधिकारी बैंक से भाग निकला और दो घंटे बाद जब बैंक पहुंचा तो वहां मौजूद बैंक कर्मियों ने अधिकारी को बैंक में बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर बैंक कर्मचारी बैंक में ताला डालकर भाग निकले।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि बैंक अधिकारी ने परीक्षण नहीं कराया। जांच टीम बैंक पहुंची थी, लेकिन बैंक उन्हें बंद मिली। इधर रेलवे कर्मचारियों की शिकायत पर दुबई से आने वाले एक व्यक्ति की जांच की गई। जांच के बाद उसमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं पाए गए है।
इस संबंध में संबंधित बैंक अधिकारी का कहना है कि साथियों के कहने पर उसने शहर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां जांच कराई है। वह बैंक से भागा नहीं था, खाना खाने के लिए गया था। वह मंगलवार को बैंक के शाखा प्रबंधक के आने के बाद चिचौली अस्पताल में जांच कराने जाएगा।